उत्तर भारत में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप!

उत्तर भारत में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~



पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने के बाद भी मैदानी इलाकों में उच्च मात्रा में नमी मौजूद है जो उत्तर पश्चिमी हवाओ के कारण होने वाले तापमान में गिरावट से मिल कर कल भी क्षेत्र में मध्यम से घने सतही व उपरी सतही कोहरे के निर्माण मे मददगार होगी। लिहाज कई क्षेत्रों में दृश्यता घटकर 50 मीटर तो कई जगहों पर 500 मीटर के नीचे दर्ज की जाएगी। चूंकि कल से उत्तर पश्चिमी हवाएं उत्तर भारत का रूख करना शुरू कर देंगी जिससे क्षेत्र के न्यूनतम तापमान अच्छी गिरावट देखी जाएगी जिसकी वजह से एक आध स्थानों पर शीतलहर के चलने की भी आशंका है। वहीं अधिकतम तापमान क्षेत्र में सामान्य स्तर से काफ़ी नीचे बना हुआ है जिसका डाटा कुछ इस प्रकार है:
पिलानी: 13.2℃
चुरू: 13.8℃
श्रीगंगानगर: 14℃
बीकानेर: 14.2℃
सफदरजंग: 19.8℃
पालम: 18.2℃
रोहतक: 16.3℃
चंडीगढ़: 19.3℃
करनाल: 18.2℃
अमृतसर: 16.4℃
जालंधर: 17.6℃
बठिंडा: 15.7℃


आगे भी अधिकतम तापमान के सामान्य से कम बने रहने की उम्मीद है वहीं न्यूनतम तापमान भी 10℃ से नीचे बना रहेगा।


आने वाले दिनों के लिए अपेक्षित तापमान का पूर्वानुमान कल जारी किया जाएगा।
~~~~~~