रोहाना टाॅल प्लाजा के कर्मचारियों से रंगदारी मांगने पर विक्की त्यागी के पुत्र समेत दो पर मुकदमा दर्ज, तीनों गिरफ्तार

रोहाना टाॅल प्लाजा के कर्मचारियों से रंगदारी मांगने पर विक्की त्यागी के पुत्र समेत दो पर मुकदमा दर्ज,तीनों गिरफ्तार


घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही-03 अभियुक्त गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत रोहाना टाॅल प्लाजा पर  रक्षित त्यागी पुत्र स्व0 विक्की त्यागी व उसके 02 अन्य साथियों द्वारा दिनाॅक-14.12.2019 को  टाॅल प्लाजा कमिर्यों से रंगदारी माॅगी गयी थी, जिसमें  दिनाॅक-15.12.2019 को रक्षित त्यागी व उसके दोनों साथियों द्वारा रोहाना टाॅल प्लाजा पर तोड फौड व सरकारी कार्य में बाधा तथा गाली गलौच करते हुए टाॅल प्लाजा के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसमें टाॅल प्लाजा कमिर्यों द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस पर तीनों अभियुक्तों 1.रक्षित त्यागी 2.गौरव  3..ऋितिक उपरोक्त के विरूद्व मु0अ0सं0-1152/19 धारा-386.427.504.506.332.353 भादवि0 व 7 क्रि0ला0 एक्ट में पंजीकृत*  कराया गया है तथा उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भी  मु0अ0सं0-1153/19 धारा-332.353.427.504.506 भादवि0 व 7 क्रि0ला0 एक्ट पंजीकृत किया गया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा  तत्काल कार्यवाही कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता*:---
1. रक्षित त्यागी पुत्र स्व0 विक्की त्यागी निवासी ग्राम पावटी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर I
2.गौरव पुत्र जितेन्द्र निवासी ग्राम पावटी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर I 
3.ऋितिक पुत्र विनोद निवासी मौहल्ला मल्लूपुरा कच्ची सडक थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर I