नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को 100 करोड़ रूपये का अग्रिम भुगतान स्वीकृत
नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को 100 करोड़ रूपये का अग्रिम भुगतान स्वीकृत


लखनऊ: 16 दिसम्बर, 2019

     उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को अनुदान योजना के अन्तर्गत त्रैमासिक आधार पर 100 करोड़ रूपये के एकमुश्त अग्रिम भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी विशेष सचिव कृषि, श्री मासूम अली सरवर ने आज यहां देते हुये बताया कि कृषि विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में औपचारिक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।

     विशेष सचिव ने बताया कि कृषि उत्पादन में वृद्धि करने हेतु किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को अनुदान योजना के अन्तर्गत 1200 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2019 से जनवरी 2020 तक की अवशेष धनराशि 300 करोड़ रूपये में से 100 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकार की जा रही है। अभी उपलब्ध करायी जा रही धनराशि 100 करोड़ रूपये का उपभोग प्रमाण पत्र शासन को प्राप्त हो जाने के उपरान्त शेष धनराशि निगम को उपलब्ध कराई जायेगी।

     श्री सरवर ने बताया कि जारी आदेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले समस्त लाभार्थियों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर डाला जाय। साथ ही शासकीय व्यय में मितव्ययिता के दृष्टिगत समय-समय पर जारी होने वाले आदेशों का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।