डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने किया निरीक्षण
शाखाओं एवं उनके अभिलेखों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है
मुजफ्फरनगर 👉 *पुलिस उपाधीक्षक नगर/नई मण्डी कार्यालय*- उपेन्द्र अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर/नई मण्डी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए *अपराध रजिस्टर नं0 4, क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही विवेचनाओं का, एस0आर0 पत्रावलियां, संज्ञेय अपराधों के अभियोगों का निरीक्षण किया गया* तथा संबंधित को आवश्यक/सख्त दिशा-निर्देश निर्गित किये गये है।
👉 *डायल-112 कार्यालय* -श्री उपेन्द्र अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पीआरवी कंट्रोल के रेस्पोंस टाईम को कम करने तथा तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रभारी डायल-112 को निर्देशित किया गया है।
👉 *विवेचना सेल* श्री उपेन्द्र अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय में विवेचना सेल के साथ गोष्ठी करते हुए विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा विवेचनाओं को तत्काल सकारात्मक तथा गुणवत्ता के साथ निष्पक्ष रुप से निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉 *आईजीआरएस सेल* श्री उपेन्द्र अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय में आईजीआरएस सेल कार्यालय भी निरीक्षण किया गया तथा आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉 *DM व समस्त SDM/CO's के साथ मीटिंग* श्री उपेन्द्र अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा जनपद के जिलाधिकारी व समस्त SDM/CO's के साथ मीटिंग कर कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतू समीक्षा की गयी।
👉 *अभियोजन कार्यालय की समीक्षा* श्री उपेन्द्र अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा अभियोजन कार्यालय के कार्य की समीक्षा की गयी।