अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर, सहायक कम्पनी कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में वृद्धि
अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर, सहायक कम्पनी कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में वृद्धि

 

लखनऊ: 16 दिसम्बर, 2019

उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर, सहायक कम्पनी कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में वृद्धि किये जाने की सहमति प्रदान कर दी है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव होमगाडर््स श्री अनिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर को 12,60/-रु0 प्रतिमाह को 1490/-रु0 प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर को 980/-रु0 प्रतिमाह को 1160/-रु0 प्रतिमाह तथा अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर को 840/-रु0 प्रतिमाह को 990/-रु0 प्रतिमाह दिये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।